*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*
*नगर पंचायत चुनाव में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाये या रविवार को नामांकन स्वीकार करे निर्वाचन आयोग-उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप*
रायपुर, 16 मई 2026। आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने बताया कि नगर पंचायत चुनाव हेतु नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 मई 2026 निर्धारित की गई है। किंतु इस बीच 17 मई (रविवार) को शासकीय अवकाश होने के कारण विभिन्न तहसीलों में नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों से यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि संबंधित तहसील कार्यालय बंद रहेंगे, जिसके कारण नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया प्रभावित होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नगर पंचायत क्षेत्रों में चुनाव आचार संहिता प्रभावशील है तथा पूर्व में ऐसी व्यवस्थाएँ रही हैं कि नामांकन की अंतिम तिथि से पूर्व यदि कोई शासकीय अवकाश पड़ता है, तब भी चुनाव संबंधी आवश्यक कार्यों के लिए रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा कार्यालयीन कार्य संपादित किए जाते रहे हैं, ताकि किसी भी प्रत्याशी के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित न हों।
आम आदमी पार्टी राज्य निर्वाचन आयोग से मांग करती है कि यदि रविवार, दिनांक 17 मई को नामांकन प्रक्रिया संचालित नहीं की जानी है, तो नामांकन दाखिल करने हेतु कम से कम एक दिवस का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाए, अथवा संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को रविवार के अवकाश दिवस में भी नामांकन पत्र स्वीकार करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएँ, जिससे प्रदेश के विभिन्न नगर पंचायत क्षेत्रों में चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी प्रत्याशी समय पर अपना नामांकन प्रस्तुत कर सकें एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में समान अवसर के साथ अपनी दावेदारी पेश कर सकें।
उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि लोकतंत्र की निष्पक्षता एवं सभी प्रत्याशियों के समान अधिकारों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर त्वरित एवं न्यायोचित निर्णय लिया जाएगा।
*मिहिर कुर्मी**प्रदेश मीडिया प्रभारी**आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़**8461830001*