*आपातकालीन सेवा, भाजपा सरकार के कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया है -कांग्रेस*

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी



*आपातकालीन सेवा, भाजपा सरकार के कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया है -कांग्रेस*
*775 नई गाड़ियां ढाई साल से सरकारी यार्ड में खड़ी है, लेकिन किराए की गाड़ियों पर फूंक दिए सैकड़ों करोड़*
रायपुर 16 मई 2026। भाजपा सरकार पर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में हिस्सेदारी के लिए सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करके का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के दौरान पुलिस विभाग के अंतर्गत 112 के लिए खरीदी गई 400 नई गाड़ियां अमलेश्वर के पुलिस यार्ड में उदघाटन के इंतज़ार में खड़ी रही, इसी तरह से 108 सेवा के लिए 375 नई एंबुलेंस प्रदेश के अलग अलग थाना क्षेत्र और अस्पतालों में खड़ी है इस तरह 108 और 112 दोनों महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए कुल 775 नई गाड़ियां खड़ी है, चर्चा है कि अब ढाई साल बाद अचानक यह सरकार जागी है, अमितशाह आ रहे हैं इन 775 गाड़ियों के उदघाटन के लिए? विधानसभा में पेश आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग द्वारा किराए की गाड़ियों के उपयोग में एक वर्ष के भीतर केवल पुलिस विभाग के द्वारा ही लगभग 350 करोड़ से अधिक का भारी-भरकम खर्च राशि खर्च किया गया, नई गाड़ियां खड़ी-खड़ी खराब होती रही, बैटरी और टायर बैठ गए लेकिन निर्भरता किराए की गाड़ियों पर? नई गाड़ियां ढाई साल से खड़ी है, जिसका उपयोग करने के बजाय इस सरकार ने किराए की गाड़ियों पर सैकड़ों करोड़ फूंक दिए, यह सीधे तौर पर संसाधनों का दुरुपयोग और कमीशनखोरी का प्रमाण है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार का फोकस केवल कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में हिस्सेदारी पर ही है। यही कारण है कि यह सरकार लगभग हर विभाग को कमीशनखोर और बिचौलियों को ठेके पर सौंप कर चला रही है। राजधानी रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम चालू हुए लगभग चार महीने हो गए यहां पर भी किराए की क्रेन और उधार की फोर्स के भरोसे असफल प्रयोग जारी है। सरकार की प्राथमिकता व्यवस्था में सुधार के बजाए कमीशनखोरी में है, भ्रष्टाचार के इस खुले खेल में सत्ता और भाजपा के बड़े नेताओं की हिस्सेदारी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार के दुर्भावना की सजा जनता भुगत रही है, इमरजेंसी सेवा भी सरकार की बदनीयती का शिकार हो गई है। आपातकालीन सेवा में रिस्पॉन्स टाईम लगभग तीन गुना बढ़ चुका है। एम्बुलेंस सेवा के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जरूरत के वक्त मदद नहीं मिल पा रही है। पुलिस और प्रशासन की कार्यक्षमता में पर विपरीत असर हो रहा है लेकिन इस सरकार का चरित्र शुतुरमुर्ग की तरह है। जनता को हो रही असुविधा और पीड़ा से भाजपा नेताओं और इस सरकार को कोई सरोकार नहीं है। यदि जरा भी नैतिकता बाकी है तो इस संगठित लूट, कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें सरकार।
सुरेंद्र वर्मा वरिष्ठ प्रवक्ता छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी मोबाइल 9826274000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *