पांचवे चरण में शासकीय एवं हॉस्पिटल अटैच फार्मेसी में हुई जांच

पांचवे चरण में शासकीय एवं हॉस्पिटल अटैच फार्मेसी में हुई जांच


छत्तीसगढ शासन, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं कलेक्टर महोदय, जिला बलौदा बाजार के आदेशानुसार 27 अपै्रल से 11 मई तक जिले में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 दिवसीय सघन जांच अभियान सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ का आधार थीम अन्तर्गत, पंचम चरण के प्रथम व द्वितीय दिवस में जिले के समस्त शासकीय अस्पतालों/ निजी अस्पतालों की मेडिकल स्टोर्स/फार्मेसी में उपलब्ध दवाई के भंडारण, क्रय विक्रय बिल, एच-1 मेडिसिन रजिस्टर एवं छत्ग् से संबंधित औषधियों के दस्तावेजों एवं अवमानक स्तर की घोषित हुई औषधि की जांच की गई, जीएलपी-1 बेस्ड औषधि के संधारण, कोल्ड चैन पाॅईन्ट एवं वेक्सिन के रख रखाव एवं रिकार्ड की जांच की गई एवं दवाओं को उचित तापमान पर भंडारण करने हेतु निर्देशित किया गया। दवा के साईड इफेक्ट/एडवर्स ड्रग इवेन्ट के रिपोर्टिग प्रक्रिया के तहत् दवाओं के अनुचित उपयोग, दवा संबंधित त्रृटियां, एलर्जी प्रतिक्रिया, दवाई के ओवर डोज की घटना इत्यादि की जानकारी ली गई, साथ ही फर्म संचालकों, चिकित्सकों को /एडवर्स ड्रग इवेन्ट, प्रक्रिया के तहत् प्रभावी नियंत्रण हेतु/एडवर्स ड्रग इवेन्ट रिकार्ड/अभिलेख संधारित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *