महिला कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन – नारी शक्ति, साहस और खेल भावना का अद्भुत संगम


महिला कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन – नारी शक्ति, साहस और खेल भावना का अद्भुत संगम रायपुर, 9 मई 2026 (शनिवार) – क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के तत्वावधान में महिला कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन झूलेलाल धाम, कैनल रोड, रायपुर में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में नारी शक्ति, साहस, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों एवं खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक श्री सुनील सोनी जी, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा जी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती अनामिका सिंह, पार्षद श्री मनोज वर्मा जी, श्रीमती नीता डुमरे जी, श्रीमती हर्षा साहू जी, भारवी वैष्णव, पद्मा शर्मा, सुमन यादव, खुशबू शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त अवस्थी सर, श्री जितेंद्र बड़वानी (पूर्व पार्षद), श्रीमती सीमा संतोष साहू जी (पार्षद), श्री सचिन मेघानी जी (पार्षद), क्रीड़ा भारती अध्यक्ष श्री संजय शर्मा जी, प्रांत मंत्री श्री सुमित उपाध्याय जी, सोनवानी जी, भरत बरेट, भूषण साहू, नीरज शुक्ला, रोहित द्विवेदी एवं अन्नू कंवर जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा समाज में नारी सशक्तिकरण के संदेश को मजबूत करना रहा। प्रतिभागी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया।कार्यक्रम का सफल आयोजन क्रीड़ा भारती की टीम एवं सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों से संभव हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *