*प्रशासन नाकाम ,पानी के लिए आम जनता परेशान , आम आदमी पार्टी का निगम ऑफिस के सामने प्रदर्शन कल*


*आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़**10/05/2026*
*प्रशासन नाकाम ,पानी के लिए आम जनता परेशान , आम आदमी पार्टी का निगम ऑफिस के सामने प्रदर्शन कल*
रायपुर,10/05/2026। राजधानी रायपुर में उत्पन्न भीषण पेयजल संकट ने आम नागरिकों का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई इलाकों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसने को मजबूर हैं। शहर के अनेक इलाकों में लगातार जल स्तर गिर रहा है, अनेक वार्डों में रोजाना पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि टैंकर पहुंचते ही लोगों की भीड़ उस पर टूट पड़ती है, मानो पानी नहीं बल्कि जीवन बांटा जा रहा हो। नगर निगम आम जनता के लिए शुद्ध जल की आपूर्ति करने में लगातार नाकाम साबित हो रही है।
इसी को लेकर कल 11 मई 2026 को आम आदमी पार्टी द्वारा बिरगांव के वार्ड 32 में इकठ्ठा होकर बिरगांव नगर निगम ऑफिस के सामने प्रदर्शन कर निगम आयुक्त को ज्ञापन दिया जायेगा ।
*मिहिर कुर्मी**प्रदेश मीडिया प्रभारी**आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़**8461830001*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *