अभियान के तहत शासकीय ड्रग स्टोर्स में की गई जांच
नियंत्रक महोदय, खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं कलेक्टर जिला बलौदा बाजार के आदेशानुसार “सही दवा शुद्ध आहार ” यही है छत्तीसगढ का आधार ,अभियान के तहत आज दिनांक 09/05/2026 को शासकीय अस्पताल में स्थित ड्रग स्टोर एवं वैक्सीन स्टोर की जाँच की गई। निरीक्षण में उपलब्ध औषधियों से संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई एवं दो औषधियों का नमूना गुणवत्ता जांच हेतु लिया गया।साथ ही एडवर्स ड्रग्स इवेंट कि रिपोर्टिंग प्रक्रिया की जांच की गई ।सभी औषधियों को उचित तापमान में संधारित करने हेतु निर्देशित किया गया।

