खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला बलौदा बाजार ने किया जनजागरूकता अभियान
नियंत्रक महोदय, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार एवं कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार “सही दवा – शुद्ध आहार – यही छत्तीसगढ़ का आधार” जनजागरूकता अभियान के 12 वें दिन 08.05.2026 को स्वापक एवं मनःप्रभावी औषधियों (नारकोटिक दवाओं) तथा एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग के संबंध में इतवारी राम यादव शासकीय बहुउदेशीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी छात्रों के मध्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे नारकोटिक दवाओं के दुरुपयोग से होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम मे विद्यालय के प्राचार्य एवं अध्यापक उपस्थित रहे विद्यार्थियों को नशा एवं दवा दुरुपयोग से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु शपथ दिलाई गयी इसी क्रम में थोक एवं खुदरा दवा व्यापारियों कों मनः प्रभावी औषधी के अवैध ख़रीदी बिक्री न करने के कड़े निर्देश दिए गये तथा एंटीबॉयोटिक्स दवा के बिना चिकित्सक पर्ची के विक्रय नहीं करने हेतु निर्देशित किया गया। दवा व्यापारियों के द्वारा शपथ लिया गया कि मनः प्रभावी औषधीयों कि वितरण,ख़रीदी बिक्री औषधी नियमानुसार करने,दवा के दुरूपयोग नहीं करने एवं चिकित्सक के सलाह पर दवा लेने हेतु नागरिकों को जागरुक करने का संकल्प लिया

