बस्तर के विकास को रफ्तार: कोंडागांव में किया 38 करोड़ की PMGSY के तहत 11 नई सड़कों का भूमिपूजन – वन मंत्री केदार कश्यप….

रायपुर: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज कोंडागांव जिले में विकास की नई इबारत लिखते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना  (PMGSY) के तहत 38 करोड़ 37 लाख की लागत वाले विभिन्न सड़क कार्यों का भूमिपूजन किया। फेज-4 के अंतर्गत बनने वाली ये सड़कें जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी।

परियोजना की प्रमुख झलकियां

38.37 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम खड़पड़ी, मटवाल, कुधूर, खोड़सानार, लखापुरी, नहकानार और छोटेउसरी जैसे गांवों में कुल 11 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। प्रमुख रूप से ग्राम लखापुरी से एहरा तक 7 किमी की सड़क  685.89 लाख रुपए की लागत से और ग्राम मटवाल में वेतबेड़ा रोड से ढोलमांदरी तक 5.50 किमी लंबी सड़क लागत 503.36 लाख रुपए की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा।

कोंडागांव में किया 38 करोड़ की PMGSY के तहत 11 नई सड़कों का भूमिपूजन

विकास और विश्वास का संगम

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर अब माओवाद के काले साये से मुक्त होकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। उन्होंने छोटेउसरी में पुरानी यादों को साझा करते हुए बताया कि जो क्षेत्र कभी असुरक्षित माने जाते थे, वहां अब पक्की सड़कों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की पहुंच आसान हो रही है।

लखपति दीदी से संवाद

ग्राम मटवाल में मंत्री श्री कश्यप ने लखपति दीदी श्रीमती वैदयी से मुलाकात की और उनकी आत्मनिर्भरता की सराहना की। उन्होंने अन्य महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने और गौ-पालन व मुर्गी पालन जैसे आजीविका के साधनों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

सुगम होगा जनजीवन

इन सड़कों के बनने से कोंडागांव के सुदूर ग्रामीण अंचल मुख्य मार्गों से जुड़ जाएंगे। इससे न केवल ग्रामीणों का आवागमन आसान होगा, बल्कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और आपातकालीन सेवाओं का लाभ अंतिम छोर तक तेजी से पहुंच सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *