अमित जोगी की कांग्रेस ने की थाने में शिकायत…. मुख्यमंत्री व महाधिवक्ता के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखने का है आरोप

मुख्यमंत्री और महाधिवक्ता पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में अमित जोगी के खिलाफ कांग्रेस ने थाने में शिकायत की है। कांग्रेस प्रवक्ता किरणमयी नायक. आरपी सिंह और विकास तिवारी ने अमित जोगी के बयान पर तीखी आपत्ति जताते हुए उसे घोर निंदनीय बताया। पुलिस को दी अपनी शिकायत में किरणमयी नायक ने बताया है कि जाति के मामले में छानबीन समिति के फैसले पर अपने बयान में जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया है।

डॉ किरणमयी नायक ने कहा कि उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिये अमित जोगी ने आपत्तिजनक मैसेज सेंड किया है। अमित जोगी द्वारा भेजा गया मैसेज सीएम भूपेश बघेल और महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा से संबंधित है। अमित जोगी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि जाति छानबीन समिति ने रातों-रात अजीत जोगी की 73 साल पुरानी कंवर जनजाति होने के अधिकार को उन्हें उनके विरूद्ध प्रमाण दिखाए बिना, उन्हें बिना सुनवाई का अवसर दिए बिना, उनके पक्ष में ग्राम सभा प्रस्ताव और उच्च न्यायालय के आदेश को रिकॉर्ड में लिए बिना आनन-फानन खारिज कर दिया. मतलब साफ है समिति के सदस्यों ने केवल कोरे कागजों में दस्तखत किए हैं. आदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा ने ही लिख दिया था. इसको उच्च और सर्वोच्च न्यायालय में हम चुनौती देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *