बच्चों का धमाकेदार टूर्नामेंट, साथ ही स्वच्छता एवं नशा मुक्ति की दिलाई शपथ
*मेघा तिवारी की रिपोर्ट *
भोपाल(मध्यप्रदेश)। भोपाल राजधानी के अशोका गार्डन स्थित सम्राट कॉलोनी पार्क में उस वक्त जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जब सम्राट कॉलोनी जनकल्याण महासमिति एवं अरहम शिक्षा जनकल्याण समिति द्वारा भव्य टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे मैदान में खेल और जोश का माहौल बन गया।टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सिर्फ खेल तक सीमित नहीं था, बल्कि बच्चों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, भारतीय संस्कृति का सम्मान, पानी बचाओ और मोबाइल के कम उपयोग जैसे महत्वपूर्ण संदेश देना भी रहा।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को “भोपाल को नंबर वन बनाने” के लिए स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई, जिससे माहौल और भी प्रेरणादायक बन गया। खास बात यह रही कि समिति द्वारा पूरे वर्ष किए गए सामाजिक कार्यों की स्मारिका का भी भव्य विमोचन किया गया।आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट का दूसरा चरण आगामी रविवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता बच्चों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अजीज मोहम्मद खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। अंत में वार्ड 71 के एचओ अमित पाल ने सभी से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की।कुल मिलाकर यह आयोजन बच्चों में जागरूकता और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने की एक सराहनीय पहल साबित हुआ।