शीर्षक: रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा जोर रायपुर
(छत्तीसगढ़): राजधानी रायपुर में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए ‘फर्स्ट केयर फाउंडेशन’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। “आखिरी उम्मीद भी हम बनेंगे” के संकल्प के साथ शुरू हुई यह संस्था मुख्य रूप से आपातकालीन चिकित्सा सहायता और गरीबों के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करेगी।संस्था के सदस्यों ने बताया कि फाउंडेशन के माध्यम से दुर्घटना (Accident) के समय आपातकालीन मदद, गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव सहायता, मोतियाबिंद का इलाज और जरूरतमंदों के लिए वित्तीय सहायता (Fundraising) जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उद्घाटन के अवसर पर संस्था के पदाधिकारी गोलु साहू, राजेंद्र साहू,दानेश्वर वर्मा, महेश्वरी साहू, हरीश जायसवाल, सोनिया जायसवाल, लोकनाथ साहू, दिनेंद्र नवरंगे , कोमेश साहू , मनोज गोपाल ( मीत ) और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।संस्था का मुख्य कार्यालय रायपुर में स्थित है और किसी भी मदद के लिए नंबर 9303666128 जारी किया गया है। स्थानीय लोगों ने इस नेक पहल का स्वागत किया है।

