सही दवा शुद्ध आहार अभियान : वैकेसिन सेंटर और कोल्ड स्टोर्स फार्मेसी की जांच

सही दवा शुद्ध आहार अभियान : वैकेसिन सेंटर और कोल्ड स्टोर्स फार्मेसी की जांच


उपरोक्त विषयांतर्गत छत्तीसगढ़ शासन, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं कलेक्टर महोदय, अंबिकापुर, जिला सरगुजा के आदेशानुसार 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक जिले में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराने के उद्येश्य से 15 दिवसीय सघन जांच अभियान ‘‘सही दवा शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार‘‘ थीम अंतर्गत दिनांक 01.05.2026 को कुल 07 निजी अस्पताल एवं क्लीनिक में उपलब्ध वैक्सीन स्टोर क्रमशः मासूम फार्मेसी, संकल्प हॉस्पीटल फार्मेसी, यशोदा फार्मेसी, राजरानी हास्पीटल एमआरएम फार्मेसी, किलकारी हॉस्पीटल फार्मेसी, शिशु मंगलम हॉस्पीटल सिटी फार्मेसी, हॉलीक्रास हॉस्पीटल फार्मेसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वैक्सीन एवं अन्य औषधियों के सुरक्षित भंडारण, निर्धारित तापमान एवं कोल्ड चेन व्यवस्था की जांच की गई तथा अभिलेख संधारण, दवाओं की क्रय-विक्रय प्रक्रिया एवं बिल/इनवॉइस की उपलब्धता का परीक्षण किया गया। टीम द्वारा एक्सपायरी दवाओं को पृथक रखकर नियमानुसार नष्ट करने, औषधियों की ट्रेसबिलिटी बनाए रखने एवं केवल अधिकृत स्रोतों से दवा क्रय करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, नारकोटिक एवं GLP-1 वर्ग की दवाओं से संबंधित जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। नकली/डुप्लिकेट उत्पादों से सतर्क रहने की भी हिदायत दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *