नियुक्ति पत्र जारी, आलोक पांडे को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

नियुक्ति पत्र जारी, आलोक पांडे को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

रुद्र सेना, रुद्र सेना और रुद्र शक्ति के गठन से सनातन संरक्षण का व्यापक अभियान
रायपुर।धर्म स्तंभ काउंसलिंग के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है, जिसे धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संस्थापक महंत सुरेंद्र दास महाराज, दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी राजीव लोचन दास महाराज के आशीर्वाद और सहमति से छत्तीसगढ़ राज्य में सक्रिय समाजसेवी एवं रुद्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस नियुक्ति के तहत आलोक पांडे को पूरे प्रदेश में सनातन मठ-मंदिरों की रक्षा, संरक्षण और संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्य करना होगा। साथ ही उन्हें रुद्र सेवा के गठन और विस्तार की जिम्मेदारी भी दी गई है, जिसके माध्यम से प्रदेशभर में धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा।
संगठन का उद्देश्य केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सनातन परंपराओं के संरक्षण और पुनर्स्थापन का व्यापक अभियान है। इसके अंतर्गत मंदिरों के जीर्णोद्धार, आध्यात्मिक धरोहरों की रक्षा और समाज को वेद-उपनिषदों की महान परंपरा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। संगठन से जुड़े लोगों का मानना है कि भारत की आध्यात्मिक आत्मा उसके मंदिरों और परंपराओं में निहित है, जिनका संरक्षण समय की आवश्यकता है।
रुद्र सेना और रुद्र शक्ति: युवाओं को जोड़ने की पहलरुद्र सी और रुद्र शक्ति के माध्यम से समाज के युवाओं को जोड़ने की विशेष योजना बनाई गई है
रुद्र सेना का गठन विशेष रूप से युवकों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिसका उद्देश्य उन्हें धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभाव से जोड़ना है। इसके माध्यम से युवा वर्ग में आध्यात्मिक जागरूकता, अनुशासन और सेवा भाव विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं रुद्र शक्ति के जरिए युवतियों को आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक सशक्तिकरण से जोड़ने की पहल की गई है। यह मंच महिलाओं को धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *