परशुराम जन्मोत्सव पर समाज की महिलाओ ने कराया सांस्कृतिक प्रोग्राम – डॉ. विकास पाठक



अक्षय तृतीया पर गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर गुढ़ियारी द्वारा मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव
गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर गुढ़ियारी द्वारा 23 अप्रेल को समाज द्वारा निकाली जायेगी भव्य शोभायात्रा

परशुराम जन्मोत्सव पर समाज की महिलाओ ने कराया सांस्कृतिक प्रोग्राम – डॉ. विकास पाठक

रायपुर /18 अप्रेल रविवार 2026 भगवान विष्णु के छटवे अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव अक्षय तृतीया का कार्यक्रम समाज द्वारा मनाया गया। समाज के अध्यक्ष किशन लाल बाजारी ने बताया की हम सबके आराध्य भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर अभिषेक, श्रृंगार, पूजा -अर्चना कर,56 भोग लगाकर की गई महाआरती। भगवान परशुराम जन्मोत्सव को अक्षय तृतीया के रूप मे मनाया जाता है आज ही के दिन दुस्टो का अंत करने के लिए भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप मे अवतार लिए थे। समाज के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. विकास पाठक ने बताया की भगवान परशुराम हम सबके आराध्य है परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर गौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाओ ने बच्चो के लिए धार्मिक एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जिसमे बच्चो द्वारा धार्मिक प्रश्नोंत्तर, नृत्य -संगीत फेंसी ड्रेस एवं विभिन्न कार्यक्रम किये गए। डॉ. विकास पाठक ने कहा की आज भगवान परशुराम जी का अभिषेक पूजा -अर्चना,श्रृंगार 56 भोग लगाकर कर की गई महाआरती और साथ ही आने वाले 23 अप्रेल 2026 को समाज द्वारा भगवान परशुराम जी की निकाली जायेगी भव्य शोभायात्रा यह शोभायात्रा परशुराम भवन से प्रारम्भ होकर गुढ़ियारी भ्रमण करते हुए पुनः परशुराम भवन आएगी। परशुराम जन्मोत्सव पर ओम प्रकाश बावला,रामचंद्र जोशी,सुनील बाजारी, रामरतन जोशी, शंकर जोशी, गौतम बाजारी,श्रवण शर्मा, सत्यनारायण जोशी,पवन शर्मा, अशोक शर्मा, वीरेंद्र पाठक, सुयश पटाक,घनश्याम पारीख,सुमन शर्मा, महिलाओ मे कल्पना बाजारी, शोभा पाठक, भारती पाठक, पूजा पाठक, अर्चना शर्मा, कृष्णा बाजारी,मीनू शर्मा, संगीता शर्मा,सूची बाजारी, आरती शर्मा एवं समाज के समस्त सम्मानीय सदस्य उपस्थित हुए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *