लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस ने वीर सावरकर वार्ड में आयोजित की जनचौपालमतदाता सूची से नाम काटे जाने के विरोध में कांग्रेसजनों ने वार्ड में निकाली जागरूकता पदयात्रा, आम नागरिकों को किया जागरूक-किशन लाल बाजारी



लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस ने वीर सावरकर वार्ड में आयोजित की जनचौपालमतदाता सूची से नाम काटे जाने के विरोध में कांग्रेसजनों ने वार्ड में निकाली जागरूकता पदयात्रा, आम नागरिकों को किया जागरूक-किशन लाल बाजारी
रायपुर/12 नवम्बर 2026 गुरुवार नेताजी कन्हैयालाल बाजारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशन लाल बाजारी ने जनचोपाल लगाकर कहा की लोकतंत्र की रक्षा, वोट चोरी एवं संविधान पर हो रहे कथित हमलों के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन के निर्देशानुसार नेताजी कन्हैयालाल बाजारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे ब्लाक अंतर्गत वीर सावरकर वार्ड में आज मंडल अध्यक्ष के सहयोग से जनचौपाल एवं जनजागरण अभियान आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, ब्लॉक सह पर्यवेक्षक संजय अवस्थी, नेताजी कन्हैयालाल बाजारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशन लाल बाजारी एवं मंडल अध्यक्ष नंदन झा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे वार्ड में जनसंपर्क किया। बाजार एवं विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आम नागरिकों को मतदाता सूची से नाम काटे जाने, वोट चोरी और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।इस अवसर पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र की मूल भावना और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा एक गंभीर विषय बन गया है। एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में करोड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की बात सामने आई है। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि चुनाव आयोग के मार्गदर्शन में की जा रही इस प्रक्रिया के कारण बड़ी संख्या में पात्र मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर में जनचौपाल एवं जनजागरण अभियान के माध्यम से जनता को जागरूक कर रही है, ताकि प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार के प्रति सजग रहे और यह सुनिश्चित कर सके कि उसका नाम मतदाता सूची में सुरक्षित है।श्री उपाध्याय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में भी मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। कांग्रेस का मानना है कि यदि पात्र मतदाताओं के नाम इस प्रकार नहीं हटाए जाते, तो प्रदेश के चुनावी परिणाम अलग हो सकते थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट ही सबसे बड़ी ताकत है और उस ताकत को कमजोर करने के किसी भी प्रयास का कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री किशन बाजारी ने कहा कि नेताजी कन्हैयालाल बाजारी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों एवं वार्डों में इसी प्रकार जनचौपाल और जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान की अगली कड़ी में सभी मंडल वार्ड में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक पहुंचकर उसे संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों एवं मताधिकार के प्रति जागरूक करना है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्री विकास उपाध्याय, ब्लॉक संयोजक श्री संजय अवस्थी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री किशन बाजारी, मंडल अध्यक्ष श्री नंदन झा, वार्ड अध्यक्ष श्री शंकर साहू, श्री सुनील तिवारी, श्री जगदीश हरिया, श्री यादव जी, श्री अशोक शर्मा, श्री विनोद रात्रे, श्री अभिषेक यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि लोकतंत्र, संविधान एवं आम नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए जनजागरण का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *