मो. अकबर ने की भोरमदेव मंदिर में रुद्राभिषेक


रायपुर छत्तीसगढ़ आज देश-दुनिया में गौरवांवित हो गया है. प्रदेश का सर आज सूबे के मंत्री ने ऊँचा कर दिया. उन्होंने एक ऐसा मिसाल पेश किया है जिसके चलते उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. उन्होंने हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत ढूँढने वालों को प्यारा स पर करारा जवाब दिया है. उन्होंने वास्तव में बता दिया कि प्यार, आस्था और विश्वास के बीच धर्म कभी आड़े नहीं आता. भाईचारे के बीच न कोई जात चलती है, न पात.
सबसे पहले इस तस्वीर को देखिए. यह तस्वीर सामान्य नहीं है. यह दुर्लभ तस्वीरों में से एक बन गई है. क्योंकि ऐसा समान्यता कहीं देखने को नहीं मिलता. आज के दौर में तो यह और भी महत्वपूर्ण है. जहाँ हिंदुओं और मुस्लिमों को लड़ाने, साम्प्रादियक सद्भावना को बिगाड़ने की कोशिश होती है. वहाँ यह तस्वीर यह बताने और समझाने के लिए काफी है कि हिंदू-मुस्लिम के बीच आज भी प्यार, अमन, भाईचारा कायम है.
तस्वीर देखकर समझ ही गए होंगे. इसमें भगवान शिव की पूजा करते, अभिषेक करते हुए जो शख्स दिख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *