नगर निगम जोन क्रमांक 08 अंतर्गत गंदगी करने वाले दुकानों पर कार्यवाही कर कुल 28020 रूपये तक जुर्माना किया गया।

अब पडेगा गंदगी फैलाने वाले दुकानों पर भारी नगर निगम जोन क्रमांक 08 अंतर्गत आने वाले दुकानों ठेला गुमतियो पर कार्यवाही कर जुलाई-अगस्त 2019 में कुल 224 दुकानों ठेला गुमतियो से 28020/- रूपये जुर्माना वसूल किया गया। जोन आयुक्त श्री प्रवीण सिंह गहलोत के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग टीम से Zho श्री आत्मानंद साहू व एस.आई.श्री चंद्रकांत सोनकर एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक रवि, राहुल नामदेव के सहयोग से निगम कोष अंतर्गत आने वाले दुकानों ठेला गुमतियो पर गंदगी फैलाने वाले दुकानों पर स्वच्छता को लेकर लगातार कार्यवाही कर जुर्माना किया जा रहा है। आगे भी स्वच्छता को लेकर जोरदार कार्यवाही कर गंदगी पाये जाने वाले दुकानों पर भारी जुर्माना लगाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का एक सफल प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *