भेसथान बचाओ गॉर्डन,खेलने का बनाओ मैदान को मिल रहा जनता का समर्थन

रायपुर/13 अगस्त 2019 भेसथान बचाओ गार्डन एवं खेल का बनाओ मैदान को मिल रहा भरपूर समर्थन अब वार्ड की जनता के साथ-साथ तमाम वार्ड के जनता से मिल रहा समर्थन आज भेसथान बचाओ को लेकर डॉ.विकास पाठक के नेतृत्व में जय दादी माँ महिला स्वसहायता समूह एवं महालक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह द्वारा समर्थन देकर भारत माता चौक में समूह द्वारा चलाया गया हस्ताक्षर अभियान हस्ताक्षर अभियान में 350 से अधिक लोगो ने दिया समर्थन जय दादी माँ महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती भारती ने कहा की आज बच्चो के लिए खेल के मैदान की सख्त जरूरत है आज राजधानी जैसे में बच्चो के खेलने के लिए मैदान नही मैदान भी विलुप्त की कगार पर है अगर आज बच्चो को खेल का मैदान नही मिला,गार्डन नही मिला तो हम अपने आने वाले कल को कैसे स्वारेगे आज वृक्षारोपण की बहुत जरूरत है महालक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती सुधा ने कहा कि हम सब बड़े जोर शोर से नारे लगाते है वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ लेकिन धरातल पर करना कोई नही चाहता अगर भेसथान को सच मे बचाना है और पर्यावरण को सवारना है तो मैदान एवं गार्डन जरूर होना चाहिए तभी हम अपने आने वाले कल को सजोके रख सकते है आज के इस हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में श्रीमती भारती पाठक,श्रीमती सुधा सिन्हा,श्रीमती निशा बरनोटे,दीपाली शर्मा,संध्या सिंह,गायत्री सिंह,बबिता मेश्राम,मंजू देवी,पूजा,हेमलता एवं समूह के सदस्यों के साथ भेसथान बचाओ समिति के सदस्य उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *