झारखंड के रांची का एक शख्स रेप के लिए नौ वर्षीय बच्ची को बोरे में लेकर भाग रहा था। शनिवार आधी रात पुलिस ने उसे एक्का चौक के पास धर दबोचा। आरोपी का नाम साजन अंसारी है और वह हिंद पीढ़ी मोती मस्जिद के पास रहने वाला है। रिक्शे वालों द्वारा मिली सूचना के बाद पुलिस को ये सफलता मिल सकी। साजन पर अपहरण और मानव तस्करी का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
घटना शनिवार रात की है। यहां साजन 9 साल की बच्ची को बोरे में बंद करके ले जा रहा था तभी कुछ रिक्शेवालों को उसपर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ा और बोरे की तलाशी ली। तब तक वहां भीड़ जुट चुकी थी। बच्ची बोरे से निकली और जोरों से रोने लगी। इसपर लोग अंसारी को बुरी तरह पीटने लगे। पुलिस ने उसे किसी तरह भीड़ से निकाला और थाने ले आई। पूछताछ में साजन ने खुलासा किया कि वह बच्ची का रेप करने के लिए उसे ले जा रहा था। इसके बाद वह उसकी हत्या कर देना चाहता था।

