नई दिल्ली के केशवपुरम क्षेत्र में त्रीनगर की विवाहिता ने ससुराल पक्ष से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इस प्रताड़ना के मामले में मरने वाली महिला चार माह की गर्भवती भी थी।
13 दिसंबर 2018 को मॉडल टाउन की रहने वाली पारुल की शादी त्रीनगर के गौरव जैन से हुई थी। शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक रहा रहा। लेकिन कुछ दिन के बाद ही उसे उसके ससुराल वालों ने परेशान करना शुरू कर दिया था।ससुराल वाले उसे अपने परिवार का हिस्सा नहीं समझे और उससे अपने पिता के घर से दहेज़ लाने की मांग करने लगे थे।
उसने यह बात अपने भाई को बताई भी थी। उसने अपने भाई से यह भी बताया था कि उसे कमरे में बंद करके रखा जाता था और उसे खाने के लिए भी नहीं दिया जाता है। वह 4 महीने की गर्भवती थी, बावजूद इसके ससुराल वालों ने उसपर कोई रहम नहीं किया और सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी उसके साथ ज्यादती करते हैं।
पुलिस के मुताबिक 11 अगस्त की दोपहर 11 बजे के करीब उसे पारुल के फांसी लगाने की बात पता चली। उसने पंखे से फंदा लगाकर जान दी थी। नॉर्थ वेस्ट डीसीपी विजयंता आर्य ने कहा है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है। मामले की गुत्थी को जल्द सुलझाया जायेगा। पुलिस ने फिलहाल पति को गिरफ्तार कर लिया है।

