*मलसाय तालाब में महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न*
मलसाय तालाब में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का दुग्ध, जल, बेलपत्र एवं धतूरा अर्पित कर अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
कार्यक्रम में *सर्वजीत सिंह ठाकुर, पवन सिन्हा , दुष्यंत ठाकुर , तोषेश साहू ,जयंत ठेंगड़ी, शुभम ठाकुर, मिथुन घोष , दीपेश , विशाल एवं पूजा साहू* सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्यजन एवं सहयोगीगण की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पर्व के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था सुव्यवस्थित एवं सराहनीय रही।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, शिव स्तुति एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ, जिससे संपूर्ण परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही आयोजन करने का संकल्प लिया।

