*छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त प्रभारी डॉ अमीनुल खान सूरी जी का हुआ छत्तीसगढ़ प्रथम आगमन में जोरदार स्वागत*

*छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त प्रभारी डॉ अमीनुल खान सूरी जी का हुआ छत्तीसगढ़ प्रथम आगमन में जोरदार स्वागत*


छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रवक्ता चाँद अहमद ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नए प्रभारी डॉ . अमीनुल खान सूरी जी का छत्तीसगढ़ आगमन शाम को हो गया है । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन जी एवं पदाधिकारी गणों ने डॉ . अमीनुल जी का भव्य स्वागत किया ।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की महत्वपूर्ण *प्रदेश कार्यकारिणी बैठक* प्रदेश के नवयुक्त प्रभारी आदरणीय *डॉ. अमीनुल खान सूरी* जी की गरिमामयी उपस्तिथि में एवं प्रदेश अध्यक्ष *अमीन मेमन* जी की अध्यक्षता में *16 फरवरी* दोपहर *2 बजे* राजीव भवन, शंकर नगर, रायपुर में आयोजित की जा रहीं है.।
प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के महत्वपूर्ण एजेंडे निम्न है :
● आगामी तीन माह की कार्य योजना पर चर्चा ● निष्क्रिय जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों को पद मुक्त कर नई न्युक्तियों पर चर्चा ● SIR पर जिस तरह से भाजपा द्वारा कांग्रेस मतदाताओं के नाम पर फर्जी आपत्ति कि जा रही है उस पर चर्चा ● मनरेगा कानून संशोधन से आम जनता को होने वाले नुकसान को जन जन तक पहुंचाने कार्यक्रमो का आयोजन● राहुल गांधी जी द्वारा चलाई जा सामाजिक न्याय की मुहिम में अल्पसंख्यक विभाग की भागीदारी पर चर्चा
इस महत्वपूर्ण बैठक में समस्त प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, सोशल मीडिया के पदाधिकारियों एवं ज़िला अध्यक्षों को अनिवार्य रूप से उपस्तिथ होना है.,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *