“केजरीवाल के ‘गुड गवर्नेंस’ से प्रभावित होकर स्थानीय वार्ड वासी निकाय चुनाव में प्रत्याशी बनने की इच्छा जता रहे हैं।” – चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश सचिव देविंदर सिंह भाटिया



“केजरीवाल के ‘गुड गवर्नेंस’ से प्रभावित होकर स्थानीय वार्ड वासी निकाय चुनाव में प्रत्याशी बनने की इच्छा जता रहे हैं।” – चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश सचिव देविंदर सिंह भाटिया ।

आम आदमी पार्टी की ‘छत्तीसगढ़ बचाबो’ बाइक रैली के साथ निकाय चुनाव का शंखनाद – जिला महासचिव एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी अजय रामटेके ।


​भिलाई/जामुल: आम आदमी पार्टी (अहिवारा विधानसभा) द्वारा रविवार, 8 फरवरी 2026 को भिलाई 3-चरौदा नगर निगम और जामुल नगर पालिका परिषद में विशाल “छत्तीसगढ़ बचाबो” बाइक रैली का सफल आयोजन किया गया। इस रैली के माध्यम से पार्टी ने आगामी निकाय चुनावों के लिए अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।
​निकाय चुनाव के लिए कसी कमर​प्रदेश संगठन मंत्री एवं दुर्ग-राजनांदगांव संभाग प्रभारी संजीत विश्वकर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार केंद्रीय समिति के विधायकों और राज्यमंत्री स्तर के पदाधिकारियों को चुनाव की कमान सौंप दी गई है। पार्टी दिल्ली, पंजाब और गुजरात की सफल चुनाव प्रणाली की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी चुनावी कार्ययोजना लागू कर रही है।
​वार्डों में भारी जनसमर्थन​चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश सचिव देविंदर सिंह भाटिया ने कहा, “केजरीवाल के ‘गुड गवर्नेंस’ से प्रभावित होकर स्थानीय वार्ड वासी लगातार हमसे संपर्क कर रहे हैं और निकाय चुनाव में प्रत्याशी बनने की इच्छा जता रहे हैं।” रैली भिलाई 3-चरौदा निगम के वार्ड 2, 4, 6, 9, 10, 11 और 12 तथा जामुल नगर पालिका परिषद का वार्ड 1 से 20 तक के सभी क्षेत्रों से होते हुए निकली और पदाधिकारियों ने जनसंपर्क किया। लोकसभा अध्यक्ष गीतेश्वरी बघेल एवं महासचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी ने साझा किया कि दुर्ग और बेमेतरा जिलों में संगठन विस्तार के लिए एक विशेष मैकेनिज्म बनाया गया है। स्थानीय सामाजिक संगठन और नागरिक लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। जिला अध्यक्ष रवि साहू ने विश्वास जताया कि 13 वर्षों के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी आगामी चुनाव मजबूती से लड़ेगी। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित शिवा रायडू (दुर्ग लोकसभा उपाध्यक्ष), ओम प्रकाश निर्मलकर (जिला उपाध्यक्ष)ब्लॉक अध्यक्ष:चंद्रशेखर ठाकुर, लक्ष्मण साहू, संजय चौधरी, सतीश निर्मलकर, रोशन विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता, प्रकाश वर्मा, पवन चंद्राकर, भीकू साहू, हेमंत देवांगन, सुमित मित्रा, ऋतिक जांगड़े, शमीम अहमद, विनोद चौधरी एवं अन्य उपस्थिति रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *