*भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ बना अपराध और नशे का गढ़, स्कूल, पुस्तकालय और अस्पताल तक सुरक्षित नहीं’*

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी


*भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ बना अपराध और नशे का गढ़, स्कूल, पुस्तकालय और अस्पताल तक सुरक्षित नहीं’*
रायपुर/ 09 फरवरी 2026। राजधानी रायपुर और राजनांदगांव में स्कूली बच्चों पर चाकूबाजी और शिक्षण संस्थानों के आसपास बढ़ते नशे के अवैध कारोबार को भाजपा सरकार की अकर्मण्यता और नाकामी करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकार में जंगल राज कायम हो गया है। हाल ही में राजधानी के मोवा स्कूल में चाकू लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, अब राजनांदगांव के लाइब्रेरी में चाकूबाजी की घटना हैरान करने वाली है। जिन हाथों में कलम होनी चाहिए उन हाथों में चाकू और जिस पीठ पर बस्ता होना चाहिए उसपर ब्लेड का घाव पड़ रहा है। अस्पतालों के आसपास भी अवैध नशे का कारोबार बेख़ौफ़ फैल रहा है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ को शांति के टापू से अपराध का गढ़ बना दिया है। गली गली में सुखे नशे का अवैध कारोबार सत्ता के संरक्षण में पनप रहा है। संस्कारधानी राजनांदगांव में ज्ञान के केंद्र लाइब्रेरी के पास स्कूली छात्र पर पीछे से धारदार हथियार से वार किया गया, दिन दहाड़े खुलेआम हथियार लहराकर दहशत फैलाना आम बात हो गया है, प्रदेश की जनता डर भय के माहौल में जीने मजबूर हैं, अब तो बच्चों को स्कूल भेजने में भी पालक डरने लगे हैं, अनहोनी की आशंका से अभिभावक चिंतित हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पूरे प्रदेश में सरेआम गोगो, हुक्का, ड्रग्स, गांजा, नशीली दवाएं बिक रही है। विगत दो वर्षों में भाजपा की सरकार में 50 हजार से ज्यादा आपराधिक घटनाएं घटित हुई जिनमें से 70 प्रतिशत से अधिक अपराध नशे के कारण हुए। यह सरकार अपनी अक्षमता छुपाने के लिए अवैध नशाखोरी को प्रश्रय दे रही है इसी वजह से अपराध बेलगाम हो गए हैं, अब तो अस्पताल, स्कूल और लाइब्रेरी तक अपराधियों के जद में आ गया है। गृह विभाग पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *