ट्रांसफार्मर लगवाने 50 हजार की रिश्वत लेते एई सत्येंद्र दिवाकर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) के दीपका कार्यालय में पदस्थ सहायक अभियंता (एई) कोरबाः को रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गिरफ्तार किया है। किसान की जमीन पर ट्रांसफार्मर लगवाने के बदले 80 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बतौर एडवांस 30 हजार रुपये पहले दिया जा चुकाथा। शेष 50 हजार रुपये की राशि लेते सहायता अभियंता को रंगे हाथ पकड़ लिया। कोरबा के रलिया गांव में रहने वाला श्यामता टंडन के दर्री में रहने वाले एक मित्र के पिता के नाम पर कृषि जमीन है। वहां कृषि कार्य के लिए ट्रांसफार्मर लगवाने की आवश्यकता थी। प्रक्रिया आगे बढ़ी और सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर मौके पर निरीक्षण करने भी पहुंचे। ट्रांसफार्मर स्थापना के लिए चालान की निर्धारित विभागीय राशि के अलावा 80 हजार रुपये अतिरिक्त राशि की मांग सहायक अभियंता दिवाकर ने की।

