*मनरेगा पर भाजपा का हमला, मजदूरों के हक़ की रक्षा को सड़क पर उतरी कांग्रेस।*

*मनरेगा पर भाजपा का हमला, मजदूरों के हक़ की रक्षा को सड़क पर उतरी कांग्रेस।*

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, धरसींवा के नेतृत्व में दोंदे मंडल अंतर्गत ग्राम पवनी में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पंचायत जनसंपर्क अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान मनरेगा मजदूरों से प्रत्यक्ष संवाद कर उन्हें हो रही गंभीर समस्याओं — काम की कमी, मजदूरी भुगतान में देरी एवं अधिकारों के हनन — पर विस्तार से चर्चा की गई।कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण मनरेगा जैसी जीवनरेखा योजना को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर किया जा रहा है। समय पर भुगतान न होना, काम बंद करना और मजदूरों को भटकाने की नीति भाजपा सरकार की गरीब-विरोधी मानसिकता को उजागर करती है।कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों ने मजदूरों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा मजदूरों के हक़ की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत से लड़ेगी। भाजपा सरकार की मजदूर-विरोधी सोच के खिलाफ जनआंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष पप्पू बंजारे जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भावेश बघेल जी, पूर्व जिला अध्यक्ष उद्यो वर्मा जी, मंडल अध्यक्ष शेखर यादव जी, मण्डल अध्यक्ष घनश्याम वर्मा जी, अजय वर्मा जी, शेषनारायण बघेल जी, गिरवर वर्मा जी, सूरज ठाकुर जी, मुकेश ठाकुर जी, बूथ प्रभारी पवनी साहू जी सहित आसपास के बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं मनरेगा मजदूर उपस्थित रहे। सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं मनरेगा मजदूर उपस्थित रहे।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, धरसींवा भाजपा सरकार से मांग करती है कि मनरेगा मजदूरों को तत्काल काम उपलब्ध कराया जाए और लंबित मजदूरी का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *