“चरामेति बाल सेवा” के अंतर्गत चरामेति फाउंडेशन द्वारा बाल दिवस के दिन भाटागांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र आने वाले प्रत्येक बच्चों को ड्राइंग बुक एवं कलर पेन प्रदान की गई

*बाल दिवस पर बांटीं खुशियां*


“चरामेति बाल सेवा” के अंतर्गत चरामेति फाउंडेशन द्वारा बाल दिवस के दिन भाटागांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 6 में आने वाले प्रत्येक बच्चों को ड्राइंग बुक एवं कलर पेन प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त बच्चों के बौद्धिक विकास को ध्यान में रखते हुए हिन्दी – अंग्रेजी वर्णमाला, पशु – पक्षी, जोड़, गुणा – भाग आदि के चार्ट एवं सांप सीढी, लूडो जैसी खेल सामग्री आंगनबाड़ी केंद्र को दी गई। संस्था के राजेंद्र ओझा ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम अमृतलाल अग्रवाल, सुनीला बेन पंड्या, डॉ. मृणालिका ओझा, माणिक विश्वकर्मा, मेहुल भाई पटेल, जी. पी. अखिलेश, बी. के. नंदा आदि की उपस्थिति एवं सहयोग से संपन्न हुआ। आंगनबाड़ी के बच्चों चाहिती, लावण्या, रुद्राक्ष, कौशल आदि ने जहां खुशी व्यक्त की वहीं पर्यवेक्षक प्रतिमा एवं प्रभारी मंजू सोनकर ने आभार व्यक्त किया।
राजेंद्र ओझा 95754677338770391717

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *