*मंदिर ना हटाने को लेकर विधायक पुरंदर से मिले क्षेत्रवासी*

*मंदिर ना हटाने को लेकर विधायक पुरंदर से मिले क्षेत्रवासी*



रायपुर अंतर्गत शंकर नगर और शक्ति नगर के मध्य 40 साल पुराना मंदिर स्थित है जिसको लेकर नगर निगम के अधिकारियों हाटने की कार्रवाही की जाने का निर्णय लिया गया है। आज इसी कडी मे वहा के पूर्व पार्षद अमितेश भारद्वाज और रहवासियों ने क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा से मिलकर अपनी बात रखी साथ ही बताया की ये मंदिर बहुत पुराना है और लोगो की आस्था से जुडा हुआ है। यदी मंदिर हटाया जाता है तो पहले उसके लिए जगह देखी जाये एका एक लोगों की आस्था से खिलवाड़ ना किया जाये। और निगम के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही रोकने के लिए आग्रह किया गया की जब तक कोई उचित निर्णय ना हो जाये निगम द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना की जाये l इस दौरान बडी संख्या मै शक्ति नगर रहवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *