उत्कर्ष सिंह गरेवाल बने अखिल भारतीय हिंदू परिषद के प्रदेश महामंत्री

उत्कर्ष सिंह गरेवाल बने अखिल भारतीय हिंदू परिषद के प्रदेश महामंत्री


बस्तर एवं बिलासपुर संभाग के प्रभारी की भी जिम्मेदारी सौंपी गई
रायपुर।अखिल भारतीय हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार के क्रम में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत योगी राजकुमार नाथ के आदेश एवं प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे की अनुशंसा पर उत्कर्ष सिंह गरेवाल को प्रदेश महामंत्री तथा बस्तर एवं बिलासपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन महामंत्री गणेश तिवारी के द्वारा दिनांक 5 अक्टूबर 2025 को तत्काल प्रभाव से प्रदान की गई।
परिषद के सूत्रों के अनुसार, उत्कर्ष सिंह गरेवाल लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर समाजसेवा, राष्ट्रहित एवं हिंदू एकता के लिए कार्य करते आ रहे हैं। उनकी निष्ठा, संगठन क्षमता और नेतृत्व गुणों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे ने कहा कि “उत्कर्ष सिंह गरेवाल एक ऊर्जावान, अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनकी नियुक्ति से परिषद के कार्यों में नई गति और ऊर्जा का संचार होगा, विशेषकर बस्तर और बिलासपुर जैसे संवेदनशील संभागों में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।”
संगठन महामंत्री गणेश तिवारी ने भी नए महामंत्री को बधाई देते हुए कहा कि परिषद की विचारधारा को गांव-गांव, नगर-नगर तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है, और गरेवाल इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री उत्कर्ष सिंह गरेवाल ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “मैं पूरे समर्पण भाव से हिंदू समाज की सेवा, धर्म रक्षा और संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य करूंगा।”
इस नियुक्ति की जानकारी मिलते ही संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। कई जिलों के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाइयां दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी उम्मीद जताई है कि उत्कर्ष सिंह गरेवाल के नेतृत्व में बस्तर और बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी, जिससे अखिल भारतीय हिंदू परिषद का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *