बौद्ध समाज के होनहार विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
रायपुर में भारतीय बौद्ध महासभा जिला इकाई का आयोजन, 50 से अधिक बच्चों को मिला सम्मान
रायपुर, 24 अगस्त। भारतीय बौद्ध महासभा जिला इकाई रायपुर द्वारा वृंदावन हॉल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के 10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले विद्यार्थियों तथा नीट, जेईई, कैट जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में चयनित 50 से अधिक बच्चों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अरुण वंजारी, मोतीमाला कोल्हेकर, वैशाली मेश्राम एवं वैशाली गवई द्वारा सामूहिक बुद्ध वंदना से हुआ। मुख्य वक्ता शिक्षाविद एवं गिनीज बुक व लिम्का बुक रिकॉर्डधारी मोटिवेशनल स्पीकर मुकेश शाह ने शिक्षा के महत्व और निरंतर प्रयासों से जीवन में सफलता पाने का संदेश दिया।
ईजि. बिम्बिसार (सीएसपीडीएल) ने समाज से ही प्रेरणा लेने पर जोर दिया। वहीं ईजि. नरेश बंजारे (वाइस प्रेसिडेंट, डिक्की) ने कहा कि सिर्फ नौकरी पाना ही सफलता नहीं है, बल्कि शिक्षा से व्यवसाय कर उद्यमिता की ओर बढ़ना भी आवश्यक है। कार्यक्रम में संजय गजघाटे (ओएसडी, छत्तीसगढ़ शासन) ने शासन की योजनाओं की जानकारी दी तथा पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधियों ने उच्च शिक्षा हेतु शिक्षा ऋण की सुविधा बताई।