*सरकार युवाओं को अपराध की ओर धकेल रही है-गोपाल साहू*


*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़**13/08/2025*
*सरकार युवाओं को अपराध की ओर धकेल रही है-गोपाल साहू*
रायपुर,13 अगस्त 2025। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। हर दिन हो रही हत्याओं, चाकूबाजी, लूट से प्रदेश में आम जनता डरी हुई है। कल धमतरी में रायपुर के 3 युवको की सरेआम दौड़ा दौड़ा कर चाकू मारकर हत्या हो गयी। अपराधियों के हौसले बुलंद है क्योंकि पुलिस प्रशासन कमजोर हो चुका है। राजधानी रायपुर में डिलवरी ब्वाय को चाकू मार कर हत्या कर दी जाती है। रोज हो रही हत्याओं और आपराधिक घटनाओं से राजधानी रायपुर में चाकूबाजी सरेआम हो रही है प्रदेश की क्या स्थिति होगी। रायपुर में हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सरकार और गृहमंत्री कुंभकर्णी नींद में सोये हुए हैं ।
प्रदेश महासचिव (मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता ) सूरज उपाध्याय ने कहा कि जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, राजधानी रायपुर में औसतन रोज 4 हत्या हो रही है। ऐसा कोई दिन नहीं होता भयावह हत्या की एक दो घटनाएं न होती हो, अपराधी इतने बेलगाम हो गये है कि सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मार रहे, पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। रोज हो रहे सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मसार। पूरे प्रदेश में नागरिकों को भय के माहौल में जीवन जीना पड़ रहा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष भानुप्रकाश चंद्रा ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। एक अकेले शिक्षा विभाग में इतने पोस्ट खाली है छत्तीसगढ़ सरकार के अंदर कोई भी ऐसा विभाग नहीं है जिसमें 50% से कम पोस्ट खाली ना हो,सारे विभाग में यही स्थिति है।जब युवाओं को रोजगार नहीं मिलता है और सरकार खुले आम दारू खुद ही बेच रही है, 10% शराब दुकान बढ़ा दीया है। कमीशन और भ्रष्टाचार में मंत्री, अधिकारी, कर्मचारी नेता सब संलिप्त हैं जिसके कारण शराब और सूखा नशा बिक रहा है और नशा करके लोग अपराध की ओर बढ़ रहे हैं। प्रदेश के युवाओं को भविष्य अंधकार में डालने की सरकार की सोची समझी साजिश है?
प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा और प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गुंडों और चाकूबाजों का सुशासन चल रहा है। महिलाएं घर से बाहर निकलने में डर रही है। गुंडों का मनोबल इतना बड़ा हुआ है कि अब विरोध करने वाले पत्रकार और पुलिस वालों पर भी हमला कर रहे हैं खुलेआम फायरिंग कर रहे हैं। चैन स्नेचिंग, चोरी और बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस गश्त और कार्रवाई पर जनता का भरोसा कम हो रहा है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी और रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की नाकामी पर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। प्रदेश की कानून व्यवस्था अगर जल्द नहीं सुधरती है तो आम आदमी पार्टी प्रदेश सड़क पर उतरकर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी।
*मिहिर कुर्मी**प्रदेश मीडिया प्रभारी**आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़**8461830001*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *