यातायात पुलिस की कार्यवाही से फुंडहर निवासियों मे रोष


यातायात पुलिस की कार्यवाही से फुंडहर निवासियों मे रोष।
रायपुर दिनांक 12 अगस्त। व्ही.आई.पी.रोड स्थित फुंडहर निवासियों ने आज छ.ग. प्रदेष कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा के नेतृत्व में तथा स्थानीय पार्षद रेणु जयंत साहू के साथ रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर फुंडहर चैक में वाहनों में हो रही ई-चालान कार्यवाही पर रोक लगाने के लिये नियमों में बदलाव करने के लिये ज्ञापन सौंपा। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामवासियों की बातें सुनकर समस्या का निराकरण करने का भरोसा दिलाया है। स्थानीय निवासियों ने रोष व्यक्त करते हुये बताया कि फुंडहर चैक मुख्य मार्ग में स्थित छ.ग. महतारी चैक के दोनो तरफ मकान है। उक्त चैक पर सिग्नल के साथ-साथ कैमरें भी लगाये गये है। उनके द्वारा यातायात नियमों का पालन किया जाता है। मुख्य मार्ग के दोनो तरफ लोगो के मकान है उन्हें घरेलू उपयोग की आवष्कताओं एवं गांव में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये असावधानीवष यातायात नियमों का उल्लंघन हो जाता है जिसके कारण यातायात विभाग द्वारा उन्हें कई-कई बार जुर्माने की राषि जमा कराने ई-चालन भेज दिया जाता है जिससे वे मानसिक रूप से प्रताडित महसूस कर रहें हैं तथा चालान की राषि जमा करने पर उन्हें अनावष्यक आर्थिक भार वहन करना पड रहा है। पूरे फुंडहर गांव में एैसा कोई घर नहीं बचा है जहां ई-चालान नहीं पहुंचा है।
पंकज शर्मा ने कहा कि यातायात पुलिस के द्वारा फुंडहर निवासियों पर लगातार अत्याधिक जुर्माना लगाया जा रहा है जिससे उनमें रोष व्याप्त है। ट्रैफिक पुलिस को यह नियम लागू करने से पहले इसका प्रचार-प्रसार करना था तथा सड़क के दोनो ओर साईन बोर्ड लगाये जाने थे। यातायात पुलिस एैसा कोई कारगर प्लान नहीं बना रही है जिससे इस समस्या का समाधन हो सके। उन्होने इसके तत्काल स्थायी समाधान की आवष्यकता जताई है। पार्षद रेणु जयंत साहू ने कहा कि एैसे हालात काफी समय से चल रहें हैं, इस समस्या के निराकरण के लिये यातायात विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। विभाग की लापरवाही से आम लोगो को इसका खामियाजा भुगतना पड रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *