आरंग विधानसभा की मुख्यत सड़कें जर्ज़र – सरकार और जिम्मेदार विभाग के अधिकारी बेपरवाह- परमानंद जांगड़े


*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़**22/07/2025*
आरंग विधानसभा की मुख्यत सड़कें जर्ज़र – सरकार और जिम्मेदार विभाग के अधिकारी बेपरवाह- परमानंद जांगड़े
*NHAI और PWD PMGSY के सड़के का खस्ताहाल भ्रष्टाचार ने सड़कों को दीमक की तरह किया कमजोर। जानमाल की हानि- लेकिन सुध लेने वाले कोई नहीं- एन एच आई द्वारा निर्माणाधीन मंदिर हसौद औवर ब्रिज का निर्माण तकनीकी ख़ामी एवं गुणवत्ताविहीन कार्य किये जाने का आरोप। आरंग- आम आदमी पार्टी एस सी.विंग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रायपुर परमानंद जांगड़े ने विधान सभा आरंग के जर्जर हो चुके सड़को को लेकर राज्य के विष्णु देव सरकार से जल्द मरम्मत एवं सुधार कार्य किये जाने की मांग उठाई है।श्री जांगड़े ने आरंग विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज तकनीकी ख़ामी का भेट चड गया है। जांगड़े ने बेबाकी से इस मुद्दे पर आवाज उठाते हुए आरोप लगाया है कि जो नवनिर्मित ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है। जो कि लगभग कार्य पूर्णता की ओर है। जिसमे बहुत बड़ी तकनीकी खामी कहे या लापरवाही दोनों अपने जगह में सही है। उक्त निर्माणाधीन सड़क जिसमे किसान का ट्रैक्टर अपनी धान अथवा उपज को लोड कर निर्माणाधीन ब्रिज पर दोनों छोर से चड़ नहीं पायेगा। और तो और ट्रैक्टर टैंकर लोड गाड़ी चढ़ने में काफ़ी जौखिम भरा है। कारन दोनों और काफ़ी खड़ा चड़ाई है। जो तकनीकी अनिमितता का ज्वलंत उदाहरण है। इस समस्या के निदान के लिए दोनों छोर को समतल कर अत्यंत चढ़ाई युक्त सड़क ब्रिज को सुगम चढ़ाई युक्त बनाते हुए। भविष्य में गंभीर दुर्घटना से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार के सड़क परिवहन के अधिकारी इस गंभीर समस्या को निराकृत करने हेतु ठोस पहल करे। आरंग विधान सभा के अंतर्गत आने वाली सड़के जो की ग्राम बहनाकड़ी से मूनगी पचेड़ा पहुँच मार्ग , छतौना से चंदखुरी मार्ग, गोढ़ी से चंदखुरी ,गुजरा से सोनपैरी देवदा मार्ग,भानसोज से मालीडीह मार्ग ,भानसोज से संडी मार्ग आदि सड़क जगह जगह उखड़ गई है। बड़ी बड़ी गड्डे होने से सड़क दुर्घटना की स्थिति निर्मित होने से जान माल की हानि होने की संभावना बनी हुई हैं। गांव की सड़के क्षतिग्रस्त जर्जर के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग NHI 53 की भी हालत बदतर स्थिति में है। जो की टोल रोड है। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे, टूटी सतह और उचित मरम्मत की कमी से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाले हाईवे भी बदहाल स्थिति में हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।मुख्य सड़कों पर अव्यवस्था और रोशनी की कमी,हाईवे पर खराब सड़क,अंधेरा,गाय‑कुत्ता आदि के कारण ज्यादातर दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। और हर साल हजारों लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो रही है। सरकार का ठेकेदारों पर कोई लगाम नहीं है और अधिकारी अपने कमिशन के चक्कर में सड़क की गुणवत्ता भी चेक नहीं करते हैं और निर्माण कार्य की सही जांच और जिम्मेदारी तय नहीं होने से सड़क की गुणवत्ता काफ़ी ख़राब होने से सड़क समय से पूर्व क्षति ग्रस्त हो जा रही हैं। साय सरकार घोषणाओं की सरकार है भाजपा अच्छी सड़कें सिर्फ कागज़ी घोषणाओं व बजट दिखाकर जनता को भ्रमित कर रही है, जबकि ज़मीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा।श्री जांगड़े ने बताया कि वर्ष 2023 में 13,468 दुर्घटनाएँ हुई जिसमें 6,166 मौतें हुई और 11,723 घायल हुए वहीँ वर्ष 2024 में14,853 दुर्घटनाएँ हुई जिसमें 6,752 मौतें हुई और 12,573 लोग घायल हुए। 2024 में प्रति दिन औसतन लगभग 40 दुर्घटनाएँ हो रही थीं, जिसमें 19 लोगों की मृत्यु होती थी।2022 में हादसों का 82% हिस्सा ओवरस्पीडिंग या रॉन्ग साइड ड्राइविंग से जुड़ा था। दो‑पहिया वाहनों में हेलमेट न पहनने से मौतों का जोखिम भी बढ़ा है हेलमेट पर हाईवे में सख्त नियम होने चाहिए। NHAI में हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ियां होती है और छत्तीसगढ़ के अंदर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे में जानवर बैठे रहतें हैं जिससे जानमाल की हानि होती है जिस पर NHAI की लापरवाही है और राज्य मार्ग पर pwd की लापरवाही है सभी विभागों को लोगों के जानमाल से कोई लेना देना नहीं है वे सिर्फ भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं!जांगड़े का सीधा आरोप है की विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं ठेकेदारों के बीच मिलीभगत से गुणवत्ताविहीन सड़क निर्माण में निम्न गुणवत्ता की सामग्री और अच्छी तकनीक की कमी के कारण जल्द ही सड़कें उखड़ जातीं हैं। मानसून में सड़क पर पानी भरने से डामर जल्दी उखड़ जाता है जो की सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। चरागाह ज़मीन की कमी और गौठान ना होने के कारण किसान अपने जानवरों को सड़क किनारे छोड़ देते हैं जिससे दिन में भी और अंधेरे में जानवर दिखाई नहीं देने पर तेज़ रफ्तार वाहन टकरा जाते हैं। और जानमाल की बड़ी घटनाएं हो जातीं हैं सरकार को गौठान की सुचारु व्यवस्था करनी चाहिए।छत्तीसगढ़ का Pwd विभाग इतना उदासीन है कि सड़कों की समय पर मरम्मत और पैचवर्क पर भी ध्यान नहीं दिया जाता। ओवरलोड भारी वाहनों पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जाती की जाती जिससे सड़क की सतह तेजी से खराब होती है।बाइक चालक अक्सर नशे की स्थिति में, गलत दिशा में चलने और नियम तोड़ने की वजह से हादसे करते हैं नशे में वाहन चलाने पर सरकार को कड़े नियम बनाने चाहिए। ख़राब सड़क से ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों की आवाजाही सबसे अधिक प्रभावित हुई है। आम आदमी पार्टी सरकार को चेतावनी देती है कि छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार पर जल्द रोक लगाई जाये और ठेकेदारों परक्वालिटी कंट्रोल और उनकी घटिया सड़क निर्माण पर जवाबदेही तय करे। यदि जल्द ही राज्य की सड़कों की जर्जर हालत ठीक नहीं होती है तो पार्टी सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।
परमानंद जांगड़े प्रदेश अध्यक्ष एस.सी विंग आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *