✨ग्राम पंचायत दरबा सरपंच संजय टंडन ने स्कूल का निरीक्षण किया। आरंग / चंदखुरी/ मंदिर हसौद ग्राम पंचायत दरबा के सरपंच संजय टंडन ने अपने गांव के प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला विद्यालय का निरीक्षण जायजा लिया। स्कूल के प्रधान पाठक सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। स्कूल के छात्र छात्राओं से बातचीत कर पड़ाई लिखाई सहित शिक्षक शिक्षाकाओ द्वारा दी जा रही शिक्षा को लेकर बातचीत किया। तथा स्कूल में शिक्षा व्यवस्था को और सुद्धरीण कैसे किया जाए शिक्षक शिक्षिकाओं सहित छात्र छात्राओं से चर्चा किया। शिक्षा जीवन का अभिन्न अंग है। शिक्षा से भविष्य निर्माण सहित बौद्धिक विकास सहित संस्कार जैसे कई महत्वपूर्ण ज्ञान पाठशाला से छात्र छात्राओ को मिलती है। यू कहे इंसान की पढ़ाई लिखाई शिक्षा मनुष्य का वस्त्र के समान है। सरपंच संजय टंडन ने अच्छी शिक्षा व्यवस्था में जो भी अड़चने बाधा उत्पन्न होगी उसे दूर करने के लिए कड़े प्रयास कर उसे दूर करने की कोशिश की जाएगी। अच्छी बुनियादी गुणवत्ता शिक्षा के लिए जो भी साधन संसाधन की आवश्यकता होगी उसे दूर कर ग्राम पंचायत दरबा में गुणवत्ता युक्त शिक्षा की बहाली के लिए शासन से अच्छी बिल्डिंग स्कूलों की सौन्दरीकरण स्कूलों को स्मार्ट क्लासरूम के रूप में स्थापित करने विधायक ख़ुशवंत साहेब जी कलेक्टर रायपुर को आवेदन पत्र प्रेषित कर ग्राम पंचायत दरबा में शिक्षा व्यवस्था को स्मार्ट शिक्षा में बदलने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सरपंच संजय टंडन सहित शासकीय प्राथमिक शाला दरबा के प्रधान पाठक राम कुमार सिन्हा सत्येंद्र शर्मा श्री मति वेदिका वाडेर अमिया टोप्पो बरखा टंडन सहित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दरबा के प्रधान पाठक खेमलाल वर्मा श्री मति आरती चौबे श्री मति रीना कुंजाम परस राम साहू प्रमिला वर्मा आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत दरबा सरपंच संजय टंडन ने स्कूल का निरीक्षण किया

