मनोज गोपाल ( मीत ) सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ रायपुर जिले से वरिष्ठ उपाध्यक्ष‌ बने

मनोज गोपाल ( मीत ) सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ रायपुर जिले से वरिष्ठ उपाध्यक्ष‌ बने ।


रायपुर / छत्तीसगढ़ दिनांक 13/7/2025 को सतनाम संस्कृति भवन राजेंद्र नगर रायपुर में सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की प्रांतीय बैठक आयोजित किया गया , इस बैठक के मुख्य अतिथि सर्व यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु जी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश यादव जी, महासचिव मनोज यादव जी, प्रदेश प्रवक्ता कुंजलाल यादव जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी तपेश्वर यादव जी, लल्लन यादव जी गजानंद यादव जी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न किया गया , उक्त बैठक में सर्व सहमति से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया ,जिसमें रायपुर जिला से मनोज गोपाल ( मीत ) को सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ वरिष्ठ उपाध्यक्ष‌ मनोनीत किया गया , एवं रायपुर जिले से ही मुकेश यादव जी को प्रवक्ता एवं तुलेश यादव जी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया, रायपुर जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद मीत ने कहा कि हम सब मिलकर समाज के हित में काम करेंगे , मैं अपने सभी समर्थकों, शुभचिंतकों और सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है। मैं इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूँगा और समाज, संगठन के विकास और उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत रहूँगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *