मोहम्मद इमरान एवं पूर्व चेयरमेन असलम खान ने हज 2026 की व्यवस्थाओं के संबंध में मुम्बई प्रवास के दौरान जनाब शहवाज साहब चीफ एक्जक्युटिव्ह ऑफिसर हज कमेटी ऑफ इंडिया से भेंट कर हज व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

अकलतरा – छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमेन

मोहम्मद इमरान एवं पूर्व चेयरमेन असलम खान ने हज 2026 की व्यवस्थाओं के संबंध में मुम्बई प्रवास के दौरान जनाब शहवाज साहब चीफ एक्जक्युटिव्ह ऑफिसर हज कमेटी ऑफ इंडिया से भेंट कर हज व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
उन्होने बताया कि हज 2025 के अनुभव के आधार पर विशेष तौर पर हाजियों के लिए मीना में टेंट का अलॉटमेंट की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करने हाजियों के लिये हज के 05 दिनों में भोजन की सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने, मदीना शरीफ की बिल्डिंग में. हाजियों के पहुंचने के पूर्व ही रूम अलॉटमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए अन्य हज व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा कर हज 2025 के सफलता पूर्वक संपादन के लिए मुबारकबाद दी ।इस पर शहवाज साहब ने कहा कि हज के पांच दिन की पूरी व्यवस्था सउदी सरकार के अधीन रहती है जिसमें हमारा हस्तक्षेप नहीं रहता फिर भी हम वहां की सरकार से चर्चा कर इसमें सुधार का प्रयास करेंगे साथ ही प्रयोग के तौर पर हज के दौरान भोजन की व्यवस्था के संबंध में विचार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *