प्रदेश सरकार प्रकाश राणा को हिमफैड बोर्ड के चुनाव में बड़े ओहदे से नवाजे – देवी लाल सांडिल

प्रदेश सरकार प्रकाश राणा को हिमफैड बोर्ड के चुनाव में बड़े ओहदे से नवाजे – देवी लाल सांडिल


गगरेट 14 (जुलाई) सोमवार — हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ लिमिटेड (हिमफैड) के बोर्ड का गठन 18 जुलाई शुक्रवार को शिमला में किया राज्य सरकार द्वारा गठन किया जाएगा हिमफैड के 12 डायरेक्टर पूरे प्रदेश के हर जिले से आते है इन 12 मेंबरों में से हिमफैड के अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुने जाएंगे यह जानकारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवी लाल सांडिल ने दी उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व सहकारिता मत्री मुकेश अग्निहोत्री व गगरेट के विधायक राकेश कालिया से मांग की है कि हिमाचल प्रदेश गठन के बाद कभी भी हिमफैड बोर्ड के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष जिला ऊना से नहीं नियुक्त हुआ है । विधानसभा चुनावों में जिला ऊना ने चार विधायक कांग्रेस पार्टी की झोली में डाले इससे यह बात सिद्ध होगी कि जिला ऊना कांग्रेस पार्टी काज गढ़ है और इस गढ़ को और मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी के पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं को मान सम्मान और सरकार में ओहदे मिले देवीलाल ने कहा कि गांव सलोह बैरी से संबंध रखने वाले प्रकाश राणा जो कि जिला ऊना जोन के हिमफैड के डायरेक्टर है इससे पर्व कांगड़ा बैंक निर्देशक रहे हैं प्रकाश राणा ने अपने गांव की सहकारी सभा के सचिव पद पर लगभग 40 साल सेवाक है वह कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं।देवी लाल ने कहा कि यदि ऐसे कार्यकर्ता हिमफैड बोर्ड के चुनावों में मान सम्मान मिलता है तो इससे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *