हज 2025 के लिए मुंबई एम्बारकेशन पॉइंट से रवाना हुए राज्य के हज यात्रियों का काफिला मोहम्मद इमरान छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष

अकलतरा – छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद इमरान ने बताया कि, हज 2025 के लिए मुंबई एम्बारकेशन पॉइंट से रवाना हुए राज्य के हज यात्रियों का काफिला 11 जुलाई 2025 को सऊदी एयरलाइन्स की फ्लाइट नंबर एस व्ही 3090 से प्रातः 04:15 बजे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। राज्य के 241 हज यात्रियों के काफिले में 131 पुरुष एवं 110 महिला हज यात्री स्वदेश वापस हुए।


उन्होंने बताया कि, हज यात्रियों की वापसी पर एयरपोर्ट में इमिग्रेशन एवं लगेज उपरांत प्रत्येक हज यात्री को 5 लीटर जम जम उपलब्ध कराया गया। एयरपोर्ट में ही हाजियों का गुलपोशी से राज्य हज कमेटी द्वारा इस्तकबाल किया गया। सभी हाजियों ने राज्य हज कमेटी की बेहतर व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया। इस वर्ष राज्य से कुल 659 हज यात्रियों ने हज 2025 की सआदत हासिल की, जिसमे कुल 349 पुरुष व 310 महिला हज यात्री शामिल रहे ।इस अवसर पर राज्य हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष/सदस्य मोहम्मद असलम खान, सदस्य गुलाम रहमान खान एवं राज्य हज कमेटी के कर्मचारी सैयद सलीम अशरफ, राज़िक़ अमजद एवं अन्य हज वॉलेंटियर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *