**04/07/2025*
*नालियों की सफाई नहीं, अवैध निर्माण और जल निकासी व्यवस्था की कमी से जलभराव, निगम प्रशासन की लापरवाही -आम आदमी पार्टी*
*पहली बारिश में ही निगम की अव्यवस्था उजागर -आम आदमी पार्टी*
रायपुर, 4 जुलाई 2025। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने छत्तीसगढ़ के अनेक शहरों में बरसात में शहर में जगह जगह जलभराव की गंभीर समस्या पर कहा कि निगम प्रशासन की लापरवाही से यह स्थिति बनती है। पहली बारिश में ही निगम की अव्यवस्था उजागर हो गयी है तो पूरे बरसात के मौसम में क्या हाल होगा। निगम को मानसून तैयारियाँ जैसे ड्रेनेज सफाई, रेन हार्वेस्टिंग, स्टॉर्मवॉटर लाइन बहाली और जोनल अधिकारियों के लिए जिम्मेदारी सुनिश्चित करना चाहिए। क्योंकि बारिश में स्थानीय जलजमाव एक बड़ी समस्या है, खासकर कुछ प्रमुख व निम्न-भूमि वाले इलाकों में। निगम को सतत निरीक्षण, स्थानीय मरम्मत में तेजी और झुग्गी–झोंपड़ी बस्तियों में पुनर्वास पर ज़ोर देना चाहिए।
प्रदेश महासचिव (सोशल मीडिया, मीडिया प्रभारी) ने कहा कि हर साल निगम प्रशासन को बरसात की समस्यायों के निवारण के लिए करोड़ों का बजट मिलता है लेकिन उस बजट का सही उपयोग नहीं किया जाता और सारा पैसा भ्रष्टाचार में चला जाता है। बारिश के कारण बिजली के वाहक खंभों में करंट आने की घटनाएँ भी सामने आती हैं, जिससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा खतरे में रहती है। आवासीय बस्तियों एवं नालों में अवैध निर्माण के चलते जल निकासी अवरुद्ध हो जाती है। निगम को उचित निकासी व्यवस्था एवं कब्जा हटाने की मुहीम चलाने की आवश्यकता है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने कहा कि नालों पर कब्जा और बस्तियाँ निर्माण के चलते जल निकासी अवरुद्ध। होती है। नालों की नियमित डी-सिल्टिंग और मरम्मत बारिश से पहले मरम्मत और गहरी नालियों का निर्माण करना चाहिए।
प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन सिंह ने कहा कि जलभराव की सूचना देने हेतु हेल्पलाइन, विद्युत करंट की समस्या हेतु बिजली विभाग को व्यवस्था करनी चाहिए। पूर्व-मॉनसून निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की जानी चाहिए, स्थायी ड्रेनेज प्लानिंग बनानी चाहिए। लापरवाह जोनल अफसरों पर दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। निगम को हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए। जन भागीदारी और जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। जलभराव अलर्ट सिस्टम और शिकायत हेल्पलाइन की व्यवस्था होनी चाहिए।
रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान, लोकसभा सचिव प्रदुमन शर्मा ने कहा कि हर जोन में जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक संसाधन – मशीन, मानवबल, बोल्डर-पत्थर आदि की व्यवस्था तत्काल करने के आदेश दिए जाने चाहिए। जलभराव वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए और बारिश से पहले ही ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे जल निकासी बाधित न हो और आमजन को परेशानी न उठानी पड़े।
रायपुर जिलाध्यक्ष (शहर ) पुनारद निषाद ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने निगम प्रशासन को आम जनता की बरसात में होने वाली समस्यायों का जल्द से जल्द निराकरण करना चाहिए अन्यथा आम आदमी पार्टी जनता की समस्यायों को लेकर सड़क पर बड़ा आंदोलन करेगी।
*मिहिर कुर्मी**प्रदेश मीडिया प्रभारी**आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़**8461830001*