खनिज विभाग मे बैन के बाद भी नौ अधिकारियों का स्थानांतरण

खनिज विभाग मे बैन के बाद भी नौ अधिकारियों का स्थानांतरण


राजधानी रायपुर :- राज्य सरकार खनिज विभाग को स्थानांतरण नीति से बाहर कर रखी है और दूसरी ओर अधिकारी तबादला कराने में अमादा हैं। विभाग के उप संचालक, खनिज अधिकारी और खनिज निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को सूची बन रही है। अभी नौ अधिकारियों को नई पदस्थापनाओं पर भेजा जा रहा है।
जिनका तबातला हुआ है उनमें उप संचालक प्राची अवस्थी को जिला कार्यालय, रायपुर भेजा गया है। वहीं दिनेश कुमार मिश्र को बिलासपुर से नवा रायपुर, कुंदन कुमार बंजारे को बलौदाबाजार-भाटापारा से संचालनालय, नवा रायपुर भेजा गया है। खनिज अधिकारी के.के. गोलघाटे को रायपुर से बिलासपुर, राजेश मालवे को रायगढ़ से उत्तर बस्तर कांकेर, रमाकांत सोनी को बिलासपुर से
रायगढ़ तथा संत कुमार साहू को कांकेर से राजनांदगांव भेजा गया है। इसके अलावा विरंजीत कुमार को जशपुर से बीजापुर और खनिज निरीक्षक रेखालाल राजपूत को जशपुर से जांजगीर-चांपा स्थानांतरित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *