*बढ़ते हुए अपराधों का एक मूल कारण नशा ही है जिसके कारण व्यक्ति अपराध कर बैठता है यदि नशाखोरी पर अंकुश लगा दिया जाए तो अपराधों में तेजी से गिरावट आएगी*
धमतरी जिला पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान में डीएसपी सारिका वैद्य एवं नशा मुक्ति नोडल अधिकारी डीएसपी रागिनी मिश्रा के साथ जुड़कर समाजसेवी जानकी गुप्ता, मनोरोग चिकित्सक जिला अस्पताल डॉ रचना पदमवार , शक्ति टीम द्वारा विभिन्न वार्डों ,स्कूल एवं कॉलेज में जाकर नशे के दुष्प्रभाव के लिए जागरूक किया गया ,स्लम बस्तियों में नशे से नुकसान विषय पर ड्राइंग, पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता करा कर सर्टिफिकेट के साथ कॉपी, पेंसिल,ड्राइंग कलर वितरित कर बस्ती के लोगों को विश्वास में लेकर कार्य किया गया जिससे मुखबरी में सहायता मिली और एक वार्ड में हमे सफलता भी मिली जहां से पुलिस प्रशासन द्वारा 45 किलो गांजा जब्त किया गया
*मुझे बहुत लोगो ने रोका कि जानकी स्लम में जाकर सामने से नशा मुक्ति कार्यक्रम चलाना मतलब सीधे अपराधियों के नजर में आना होगा पर डीएसपी सारिका वैद्य और रागिनी तिवारी जी का जज़्बा देखकर हम भी साथ हो जाते, दोनों मैडम भी मेरा कॉल किसी भी समय रिसीव कर लेते थे ये भी एक तरह उनके द्वारा दी जाने वाली सुरक्षा ही थी जिसके कारण हम उनके साथ काम कर पाए*।
नशा मुक्ति अभियान अभी फिर शहर में जोर शोर से चल रहा है युवाओं को बचाने और स्वस्थ्य समाज के निर्माण में अपना सहयोग जरूर दे 🙏 जानकी गुप्ता

