शब्बीर अहमद अंसारी बने राष्ट्रीय व्यापार संघ के प्रदेश महासचिव ।
भिलाई नगर । राष्ट्रीय व्यापार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी ने छत्तीसगढ़ दुर्ग जिले के भिलाई शहर के निवासी शब्बीर अहमद अंसारी को संघ का छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है । शब्बीर अहमद अंसारी ने बताया कि समाज सेवा के कारण उन्हें ये पद मिला है और वो प्रदेश के व्यापारी बंधुओं भाइयों के हित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे इसे पूरा करने के लिए रात दिन मेहनत करेंगे राष्ट्रीय व्यापार संघ का संगठन प्रदेश के साथ पूरे भारत में मजबूती के साथ खड़ा किया जाएगा उन्होंने सभी व्यापारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। शब्बीर अहमद अंसारी जी को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष गुरदीप सिंघ जी के साथ राहुल शर्मा , सुरेंद्र कुमार , कायनात शेख , प्रद्युमन शर्मा, लक्ष्मण सेन , अजीम खान , अफरोज खान , आफताब खान , सीता राजपूत , रमेश सिन्हा, सुरेंद्र बिसेन, ईशान रज़ा, प्रहलाद सागर , अविनाश कुमार महंत समेत अन्य साथियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है ।

