जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल ने वर्ष के अंत में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं नए सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल ने वर्ष के अंत में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं नए सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन


जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल ने वर्ष के अंत में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं नए सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन समता कॉलोनी स्थित महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ ।आदरणीय पीपीपी जी एफ आर राजेश अग्रवाल जी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ । मुख्य अतिथि के रूप में मीनाक्षी टुटेजा जी उपस्थित रही । ओथ ऑफिसर के रूप में सीए अमिताभ दुबे जी सुपर चैप्टर समन्वयक चित्रांक चोपड़ा ,लीना वाढ़र,संरक्षक एवं सलाहकार मंडल के सदस्य, वामा के पास्ट प्रेसिडेंट उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके हुई । तत्पश्चात वामा सदस्यों द्वारा गीत संगीत और स्वागत नित्य प्रस्तुत किया गया । उसके बाद आस्था पाठन सविता जैन ने किया ।
2024 अध्यक्षा शिल्पा काबरा ने अपने 1 साल के कार्यकाल के अनुभव सभी साथ प्रेसिडेंट रिपोर्ट के रूप में प्रस्तुत किया इस दौरान वह भावुक भी हुई और अपने आप को संभालते हुए अपने अध्यक्षीय भाषण सदन में सुनाया ।

अध्यक्षा ने साल भर सक्रिय रहने वाले अपनी कार्यकारिणी सदस्यों को उनके कार्य के आधार पर सम्मानित किया । उत्कृष्ट कार्य हेतु चुनिंदा सदस्यों को आउटस्टैंडिंग अवार्ड से नवाजा गया जैसे बेस्ट जेसी ऑफ़ द ईयर चंचल राठी , आउट स्टैंडिंग एल ओ ऑफिसर दीया मूलचंदानी , एल ओ प्रेसिडेंट एक्सलेंट अवार्ड आनंदिता अग्रवाल , चंचल पलसानिया , मोना दूबे, ऐक्टिव मेम्बर अवार्ड पूजा चंडालिया ,क्रिएटिव लेडी अवार्ड भाविका रोहड़ा , बेस्ट न्यू जेसी अवार्ड शेनिला मार्फ़ानी,आउट स्टेंडिंग प्रोग्राम डायरेक्टर सरिता पटनायक , संगीता चक्रबोरती ,ऐश्वर्या सिंघल उभरता सितारा काजल अग्रवाल आउटस्टेंडिंग लाइमलाइट अवार्ड अंकिता जैन,आउट स्टैंडअंडिंग वाईस प्रेसिडेंट दिव्या जैन , प्रेसिडेंट बैकबोन अवार्ड कल्पना गुप्ता इत्यादि कई अवार्ड वामा सदस्यों, को दिया।मंच का संचालन चंचल पलसानिया और श्वेता जैन बेहतरीन ढंग से किया ।
आज के दिन 2024 की अध्यक्षा एवं सचिव का कार्यकाल समाप्त हुआ और अध्याय को नये शिखर तक पहुचाने के लिए 2025 की अपकमिंग प्रेसिडेंटके रूप में जेसी आस्था बाफना एवं जेसी दिव्या जैन ने सचिव पद की शपथ अपने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ ली । साथ ही वामा के परिवार में नए सदस्यों के रूप में 25 सदस्यों ने संस्था की सदस्यता की शपथ ग्रहण की । नए सदस्यों को भाविका रोहरा एवं दीया मूलचंदानी ने सदन से शानदार ढंग से रूबरू कराया। प्रोग्राम की कॉर्डिनेटर रूमा पटेल एवं डाइरेक्टर चंचल पलसानिया और भाविका आरोरा थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *