*गरियाबंद जिले मे अवैध रूप से बारूका मे रेत उत्खनन कर परिवहन करते पांच हाइवा जप्त*

*गरियाबंद जिले मे अवैध रूप से बारूका मे रेत उत्खनन कर परिवहन करते पांच हाइवा जप्त*

गरियाबंद :-जिले में कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के आदेशानुसार खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण को लेकर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बीती रात जांच के दौरान नदी से रेत ले जा रही 5 गाड़ियां जब्त की गईं। राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बारूका में देर रात छापा मारकर इन गाडियों को पकड़ा

जब्त गाड़ियों को पांडुका थाने में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। इस कार्रवाई में तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं सहायक खनिज अधिकारी शामिल रहे। सहायक खनिज अधिकारी फागुलाल नागेश ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण को लेकर दोषियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *