जेसीआई डायमंड वीक के कार्यक्रम लगातार जारी

जेसीआई डायमंड वीक के कार्यक्रम लगातार जारी

रायपुर , जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल के द्वारा जेसीस वीक सेलिब्रेशन के अन्तर्गत बिज़नेस इन्न्वोवेशन अवार्ड का प्रोग्राम आयोजन किया गया, जिसके लिए लोकल एरिया में यूनिक आइडियाज़ पर स्टार्टअप के लिए राजेंद्र नगर स्थित नुक्कड़ टी कैफ़े के संस्थापक प्रियंक पटेल को चयनित कर उनके बैक कार्य के लिए सम्मानित किया गया| विगत 10 वर्षों से नुक्कड़ के ज़रिए प्रियंक स्पेशल डिसएबल्ड युवाओं को कैपबल बना उन्हें रोज़गार मुहैया कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर कर रहे। इस अवसर पर प्रियंक पटेल द्वारा नुक्कड़ का अब तक का सफ़र शेयर किया। अब तक के सफ़र में आने वाली चुनौतियों और आगे की प्लानिंग पर विस्तार से चर्चा की। वामा मीडिया प्रभारी दीया मूलचंदानी ने बताया कि वामा मेंबर्स द्वारा इस अवसर पर सभी स्पेशल पर्सन को सम्मानित किया गया।
जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल के द्वारा ट्रेनिंग ऑन बिज़नेस इन डिजिटल एरा विषय पर डिजिटल कोच पूनम मंत्री द्वारा वामा सदस्यों के लिए डिजिटल मीडिया पर वर्कशॉप आयोजित की गई। जिसमें पूनम मंत्री द्वारा महिलाओं को वर्तमान डिजिटल युग में ख़ुद को अपडेट रखें और घर पर रहते हुए आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में डिजिटल मीडिया बहुत तेज़ी से बढ़ा है, इसके लिए ख़ुद को तैयार करे। डिजिटल मार्केटिंग का कार्य घर और बैठकर आराम से किया जा सकता है और आय अर्जित की जा सकती है । इसके लिए किसी विशेष योग्यता की आवश्यकता भी नहीं, यदि आप थोड़ा भी सोशल मीडिया और कंप्यूटर का ज्ञान रखते है तो इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते है।

जेसीआई डायमंड वीक के छतवें दिवस का टॉपिक था नेटवर्क विथ क्वीन ।वेकेशनल मास्टर क्लास फॉर वीमेन सेल्फ मेंकअप । एफटीबी लंदन सैलून अकादमी अवंती विहार में सुनीता खेमका द्वारा ये ट्रेनिंग दी गयी ।जिसमें उन्होंने त्वचा को निखारने और मेकअप के संबंधित टिप्स दी । कम प्राइज के मेकअप प्रोडक्ट से भी कैसे अच्छे से तैयार हो सकते है ये भी बताया । स्कीन टोन के हिसाब से लिपस्टिक और अन्य प्रोडक्ट का चयन करना बताया । पानी का सेवन प्रचुर मात्रा में करने की सलाह दी ।
द्वितीय कार्यक्रम ऑनर सीनियर लेडी पब्लिक सम्मान जिसमें 21 साल से एलआईसी में सेवा दे रही हेमल शाह जी को सम्मानित किया गया ।उन्होंने एलआईसी के फायदे और अपनी अब तक की जर्नी वामा सदस्यों के साथ शेयर किए

इस दौरान जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल की अध्यक्षा शिल्पा काबरा, कार्यक्रम की प्रोग्राम डायरेक्टर अंकिता जैन, शेनिला मारफ़ानी सचिव कल्पना, कार्यक्रम संयोजक ऐश्वर्या मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *