जे.सी.आई डायमंड वीक का चतुर्थ दिवस

जेसीआई डायमंड वीक का चतुर्थ दिवस

रायपुर ,जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल में आज चौथे दिवस का कार्यक्रम लगता जारी रहा ।जिसका विषय था मीट द यूथ उसमें पहला कार्यक्रम जेसीआई इंडिया प्रतिभा पुरस्कार था इस कार्यक्रम को सरकारी स्कूल पुरैना में आयोजित किया गया ।कार्यक्रम का मकसद था स्कूल के सबसे प्रतिभाशाली छात्र को सम्मान देना, इसका सर्वे वामा टीम द्वारा स्कूल की प्रिंसिपल मंजरी जैन और शिक्षकों के मदद लेकर किया गया । पढ़ाई के अलावा , खेल कूद , सांस्कृतिक प्रतियोगियों ,व्यवहार ,दूसरो की मदद के लिए तैयार रहने वाले दसवी कक्षा के धन कुबेर साहू को जेसीआई इंडिया प्रतिभा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वामा की मीडिया प्रभारी दीया मूलचंदानी ने बताया कि छात्र से बातचीत के दौरान उसने बताया कि उसे बड़े होकर इलेट्रिकल इंजीनियर बनाना है ,बिना कोचिंग आई आई टी की तैयारी कर रहा है , स्कूल में सरस्वती माता का मंदिर उसने अपने हाथो से बनाया है , पुस्तक के कोई प्रश्न हो या ना हो उसका भी उत्तर दे देता है , शानदार एंकरिंग भी करता है ।

जीसीआई इंडिया डायमंड वीक का चतुर्थ दिवस का दूसरा प्रोग्राम वॉइस ऑफ यूथ सर्वे था । आज की तारीख में यूथ को पढ़ाई ,कैरियर ,इंटरव्यू से संबंधित क्या संघर्ष करना पढ़ता है इस पर एक सर्वे किया गया था एक ऑनलाइन लिंक के जारिये अलग अलग कॉलेज जैसे एमिटी , आई टी म के 75 छात्रों से ये फॉर्म भरवाया गया जो सीधा नेशनल में सबमिट हुआ । फॉर्म में दिये हुवे टॉपिक्स में से 10 को टिक करना था । कुछ टॉपिक इस प्रकार है क्वॉलिटी ऑफ़ एजुकेशन ,सेफ्टी ऑफ़ वीमेन ,स्ट्रेस एंड एंजाइटी , इक्वालिटी ऑफ़ जेंडर , लेक ऑफ़ फ्रीडम इन लाइफ स्टाइल ,टेक्नोलॉजी ओवर यूज़ आदि
प्रोग्राम की निर्देशिका मोना दुबे थी और प्रोग्राम के संयोजक जेएफएम डॉ ऐश्वर्या सिंगल थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *