*चंडी नगर के घरों में जल भराव, विधायक ने मौके पर पहुंचकर नगर निगम अमले को दिए कड़े निर्देश, बांटा भोजन*

*चंडी नगर के घरों में जल भराव, विधायक ने मौके पर पहुंचकर नगर निगम अमले को दिए कड़े निर्देश, बांटा भोजन*

रायपुर। महर्षि वाल्मिकी वार्ड स्थित चंडी नगर के कई घरों में जल भराव की स्थिति की खबर मिलते ही तत्काल ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने नगर निगम अमले, तहसीलदार एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर चंडी नगर के नागरिकों से समस्या की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आगे से ऐसी स्थिति ना उत्पन्न हो इस हेतु समुचित प्रबंध करने के कड़े निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक मोतीलाल साहू ने अपने प्रतिनिधि राजकुमार राठी को पीड़ित परिवार के लिए भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए जिस पर श्री राठी द्वारा भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र नाग, अखिल चटर्जी,तुलसी ध्रुव, लालजी यादव, टीकाराम साहू के साथ चंडी नगर में हुए जल भराव के पीड़ित परिवारो के लिए रात्रि भोज की व्यवस्था की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *