दामाद ने किया सास के साथ रेप, मुंह खोलने वा किसी को जानकारी देने पर दी बेटी को तलाक देने की धमकी

शासन प्रशासन के द्वारा महिलाओ के हित मे कड़े क़ानून रोजाना बनाने के बावजूद नहीं रुक रहा महिलाओ पर प्रतड़ना वा रेप का मामला

हैदराबाद में चंद्रायंगुट्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बालापुर इलाके का है। यहां बीती 31 जुलाई को एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके दामाद ने उसके साथ बलात्कार किया है। आरोपी पुराने शहर के कंडिकाल इलाके का रहने वाला है और एक साल पहले ही उसकी शादी पीड़ित महिला की बेटी से हुई थी। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात को आरोपी जबरन महिला को एक सुनसान जगह पर लेकर गया और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी ने महिला को उसके घर छोड़ा और धमकी दी कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो वह उसकी बेटी को तलाक दे देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *