जन समस्या निवारण शिविरों के आयोजन से स्पष्ट है कि शासन को ज्ञात है कि जनता समस्याओं में है – जनता समझती है कि छत्तीसगढ़ के कई निगम इकाइयों, परिषदों और पंचायतों में कुछ माह में ही चुनाव हैं, इसलिए शासन को ठोस कदम उठाना चाहिए – देविंदर भाटिया

जन समस्या निवारण शिविरों के आयोजन से स्पष्ट है कि शासन को ज्ञात है कि जनता समस्याओं में है – जनता समझती है कि छत्तीसगढ़ के कई निगम इकाइयों, परिषदों और पंचायतों में कुछ माह में ही चुनाव हैं, इसलिए शासन को ठोस कदम उठाना चाहिए – देविंदर भाटिया

भिलाई, [31 जुलाई 2024]: नगर निगम भिलाई द्वारा आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में नेहरू नगर रेसिडेंट्स एसोसिएशन और नेहरू नगर व्यापारी संघ ने सक्रिय भागीदारी की और प्रतिनिधिमंडल देविंदर भाटिया, मुकेश जैन, अरुण जलान, संदीप सिंघल, जगदीश आहूजा ने आवेदन प्रस्तुत किए। नेहरू नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष और नेहरू नगर रेसिडेंट्स एसोसिएशन के महासचिव देविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि नेहरू नगर क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं और लंबित विकास कार्यों के समाधान के लिए वार्डवासी और स्थानीय संस्थानों ने शिविर में आवेदन कर जिम्मेदारी निभाई है। जन समस्या निवारण शिविरों के आयोजनों से यह स्पष्ट है कि शासन को ज्ञात है कि जनता समस्याओं में है तथा हर वर्ष इसी तरह के शिविरों में एवं सामान्य समय में भी आवश्यकता अनुसार निगम से चर्चा कर ज्ञापन दिए जाते हैं।
नेहरू नगर रेसिडेंट्स एसोसिएशन एवं नेहरू नगर व्यापारी संघ के कोषाध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि नेहरू नगर क्षेत्र से ही शासन को सर्वाधिक करों में सहभागिता रहती है। निगम द्वारा आवेदनों के प्राप्त होने के पश्चात शासन को प्रस्ताव भेज दिया जाता है और आवेदकों द्वारा आवेदनों की प्रगति की जानकारी लेने पर वित्तीय अभाव के कारण असमर्थता बताना समझ से परे रहता है। लंबित आवेदनों का कोई रिकॉर्ड भी नहीं मेंटेन होता है, जिसके कारण कार्यों की प्राथमिकता भी तय नहीं रहती। व्यापारी संघ के सह सचिव संदीप सिंघल ने कहा कि नेहरू नगर क्षेत्र का अधिकृत व्यावसायिक परिसर आज तीस वर्ष के लीज समाप्त होने के कार्यकाल में भी पार्किंग, सड़क, उद्यान, पेयजल, प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए आवेदन लगा रहा है।
नेहरू नगर रेसिडेंट्स एसोसिएशन के सदस्य अरुण जलान ने बताया कि नेहरू नगर क्षेत्र में सीवरेज जाम, नाली में गंदगी और कई सड़कों और सर्वाधिक उद्यान में संधारण की समस्या कई वर्षों से लगातार यथावत है और कहा कि शासन को ठोस निर्णय लेते हुए समस्याओं के शीघ्र निवारण हेतु जन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक जल्द निर्देश दिए जाने चाहिए।
भाटियाजी ने कहा कि जनता समझती है कि छत्तीसगढ़ के कई निगम इकाइयों, परिषदों और पंचायतों में कुछ माह में ही चुनाव हैं, इसलिए शासन को ठोस कदम उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि शिविर में नेहरू नगर रेसिडेंट्स एसोसिएशन और नेहरू नगर व्यापारी संघ ने नेहरू नगर क्षेत्र के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की सर्विस रोड की मरम्मत, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में पार्किंग में पेवर ब्लॉक लगाने, गड्ढों की मरम्मत, नानक सरोवर (भेलवा तालाब), भेलवा, जिम एवं कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के साथ-साथ पूर्व और पश्चिम के उद्यानों का संधारण, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के रिहायशी क्षेत्र में नियमानुसार संपत्ति कर में छूट को जल्द लागू करने हेतु, सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों की समस्या, बिजली की समस्या जैसी 14 व्याप्त समस्याओं और लंबित विकास कार्यों के समाधान के लिए प्राथमिकता अनुसार निराकरण हेतु आवेदन किया।

प्रेषक:
संदीप सिंघल
सह सचिव
नेहरू नगर व्यापारी संघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *