करबला के शहीदों की याद में हैदरी ब्लड ग्रुप ने किया भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, 150 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान, पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी किया ब्लड डोनेट
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार 21 जुलाई को “करबला के महान शहीद, सत्य के रक्षक, अहिंसा के प्रतीक हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके वफादार साथी शहीदों की याद” में हैदरी ब्लड ग्रुप ने भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया. यह ब्लड कैम्प रायपुर के मोमिन पारा स्थित हैदरी इमामबाड़ा में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चला.

